अम्बेडकरनगर

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली से भीभाजपा सरकार का जनाधार खत्म हो जाएंगा—राममूर्ति वर्मा*

Ramakant pandey

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ

बेनकाब भ्रष्टाचार

अंबेडकर नगर

*अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली से भीभाजपा सरकार का जनाधार खत्म हो जाएंगा—राममूर्ति वर्मा*

2022 का चुनाव उत्तर प्रदेश के हर उस परिवार का है जो इस देश के लोकतंत्र, संविधान में विश्वास रखता है। भाजपा सरकार द्वारा नया संविधान लाया जा रहा है जिससे हम सभी का अधिकार खत्म कर दिया जाएंगा। भाजपा देश के हिन्दू मुसलमान के स्वरूप को विभाजित करना चाहती है।*

कोरोना महामारी के दौरान बिना किसी नियमों के भाजपा ने कृषि कानून को देश पर लागूं करने की तैयारी को पूरा करनें का काम किया। कृषि कानून के बाद निजी कम्पनियों के द्वारा तय किया जाएंगा कि आप अपने खेतों में मजदूर बनकर क्या फसल उपजाऊ करेंगे। कृषि कानून के लागू होने के बाद  खेती पर मिलने वाला केसीसी लोन समाप्त हो जाएंगा। रोजी-रोटी के सभी साधन भाजपा की मोदी-योगी की सरकार निजी कम्पनियों के हाथों बेचने का काम कर रहीं है।पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल का दाम दोगुना हो गया है और घरेलू गैस के दाम भाजपा सरकार के आने के बाद तीन गुना हो गया है। अंग्रेजों से लड़कर प्राप्त किया हुए हम सबके हक अधिकार को आज भाजपा सरकार खत्म करनें का काम कर रहीं है। उत्तर प्रदेश का मौजूदा चुनावी माहौल भाजपा के खिलाफ है। जिसमें बसपा पार्टी का पूरी तरह से समापन तय है। भाजपा सरकार में थानों, तहसील में लूट का माहौल बना हुआ है।हमारे विधायक बनने के बाद हर गांव तक सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जाएंगा जिससे गाँव की सभी सेवाएं सुचारू रूप से चलेगी। उत्तर प्रदेश के अन्दर शिक्षा के क्षेत्र में अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार ने अबतक के इतिहास में सबसे ज्यादा काम किया है। भाजपा सरकार के द्वारा देश प्रदेश में कोई भी नई योजनाओं की शुरूआत नहीं हुई है। भाजपा सरकार ने अनाज से ज्यादा झोलो पर पैसा खर्च कर हम आप के हक के पैसों से अपना प्रचार प्रसार करने का काम कर रहीं है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला सभा डाॅ प्रतिमा यादव, प्रधान बाबूराम यादव , प्रधान भगवत दयाल कनौजिया , प्रधान सभाजीत कनौजिया अमरजीत वर्मा, हिमांचल वर्मा, कासिम हुसैन, सलमान अली, नीयाज अहमद, निसार अहमद, मो• महमूद, बिस्मिल्ला, जगदीश वर्मा, वकील अहमद, इब्राहिम, एबाद अहमद, मो• अशफाक, गरीबउल्लाह, मो• अली, शिवकुमार वर्मा, बरकतउल्लाह, सहसीर, लालजी प्रजापति, शमशाद, इकबाल, मो• जमा, ढोड़ई शर्मा, राधेश्याम, दीपचन्द कनौजिया समेत सैकडों महिलाओं की उपस्थिति रहींl

बेनकाब भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button