अम्बेडकरनगर

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *पं जवाहरलाल नेहरू भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, सर्वधर्म समभाव के प्रणेता रामकुमार पाल*

Ramakant pandey

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर

*पं जवाहरलाल नेहरू भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, सर्वधर्म समभाव के प्रणेता रामकुमार पाल*
अम्बेडकरनगर -13,नवम्बर . पं जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सर्वधर्म समभाव अग्रदूत और महान प्रणेता थे और नैतिक मूल्यों से उन्होंने कभी भी कोई समझौता नहीं किया .जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार पाल पं जवाहरलाल की 131वीं जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे;उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्रीय सत्ता की निरंकुशता और संवैधानिक संस्थानों के हनन से देश के समक्ष उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों से स्वायत्त संस्थाये प्रभावहीन साबित हो रही हैं.
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष मा श्री अजय कुमार लल्लू जी के निर्देशानुसार भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं नेहरूजी की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर *सामाजिक, सर्वधर्म समभाव और आधुनिक भारत*विषयक गोष्ठी जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल की अध्यक्षता और पीसीसी सदस्य सुनील मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष के संचालन में हुई. कार्यक्रम में मौजूद समस्त कांग्रेसजनों ने पं नेहरू जी के चित्र पर पुष्प धूप माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि पं नेहरूजी महान युगदृष्टा थे,देश को आईआईएम, आईआईटी जैसे वैश्विक संस्थान और विकास के लिए पंचवर्षीय योजनायें देश को समर्पित की कृतज्ञ राष्ट्र उनका सदैव आभारी रहेगा ।
डा विजय शंकर तिवारी और सुखीलाल वर्मा ने कहा कि पं नेहरूजी ने आधुनिक सशक्त भारत की मजबूत आधारशिला रखी .
महली प्रसाद राजभर और अवधेश कुमार मिश्रा बब्लू ने कहा कि पं नेहरूजी ने पंचशील सिद्धांत से सीमाओं पर शांति स्थापित की.
अफरोज आलम बेग और गुलाम रसूल छोटू ने कहा कि जेल में रहते हुए पं नेहरू जी ने भारत एक खोज जैसी विश्वविख्यात पुस्तक लिखी .
जियाउद्दीन अंसारी और इमरान गांधी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं नेहरूजी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शों पर चलते हुए देश को वैश्विक स्तर ला खड़ा किया .
वरिष्ठ नेता रघुनाथ पटेल ने कहा कि आज केंद्र सरकार की मनमानी के चलते जनाधिकार कानून और लोकतांत्रिक संस्थानों का ह्रास हुआ .
प्रमुख रूप सै जब्बार हुसैन, मोईन खान और मनोज कुमार वर्मा सहित जनपद के पदाधिकारी और कांग्रेसजन मौजूद रहे.

bblive

Related Articles

Back to top button