Breaking Newsउत्तर प्रदेशजौनपुर
Trending

मुठभेड़ में दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर - पत्रकार अतुल कुमार तिवारी ✍️

रिपोर्ट – ब्यूरो चीफ, पत्रकार अतुल कुमार तिवारी

बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़, BBN जौनपुर

जौनपुर। थाना मड़ियाहूँ व रामपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या की घटना में 06 घंटे के अन्दर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की घटना में मुख्य अभियुक्त को लगी दो गोली, कब्जे से एक पिस्टल कारतूस, तमंचा बरामद हुआ।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम कल शाम को जयप्रकाश सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पुत्र अवधेश सिंह ग्राम नेवादा थाना मड़ियाहूँ को बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी, जिसमें घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। घटनास्थल से एक अभियुक्त गोलू यादव पुत्र सभाजीत यादव ग्राम महमदपुर थाना मड़ियाहूँ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था तथा शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत किया, दबिस दिया जा रहा था।
मड़ियाहूँ अन्तर्गत रामनगर ब्लाक मोड़ के पास मुख्य अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र अच्छेलाल यादव ग्राम महमदपुर थाना मड़ियाहूँ के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी।
मुखबिर ने बताया कि जयप्रकाश सिंह को गोली मारने वाले दोनों लड़के इस समय काले रंग की पल्सर बाईक से जमालापुर की तरफ जा रहे हैं, पुलिस टीम के बसुही पुलिया से मड़ियाहूँ जाने वाले मार्ग की तरफ रामनगर मोड़ से 50 मीटर पहले पहुंची कि दो व्यक्ति मोटरसाईकिल से आते हुए दिखायी दिये, उसे टार्च की रोशनी से इशारा करके रोकने का प्रयास किया गया तो तेजी से मोटरसाईकिल को चलाकर रामनगर ब्लाक मार्ग पर मुड कर भाने लगे। लेकिन वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने सरकारी पिस्टल से चार राउंड फायर किये तथा थानाध्यक्ष रामपुर द्वारा एक राउंड फायर किया गया तो एक व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज आयी तथा दूसरा व्यक्ति तेजी से मोटरसाईकिल स्टार्ट कर हम पुलिस वालों को लक्ष्य कर एक राउंड फायर कर मोटरसाईकिल से तेजी से अढनपुरकी तरफ भागा। देखा गया कि उसके दोनों पैरों पर गोली गयी है और दर्द से कराह रहा है तथा वहाँ से लगभग एक हाथ की दूरी पर एक असलहा पड़ा मिला। अभियुक्त अभिषेक यादव उर्फ पोलू पुत्र अच्छेलाल यादव उर्फ बड़े बाबू ग्राम महमदपुर थाना मडियाहूँ को गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को दवा ईलाज हेतु सीएचसी रवाना किया गया।

बेनकाब भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button