Breaking News

नाथनगर ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर फहराया तिंरगा, वीर शहीदों को किया नमन ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर किया माल्यार्पण ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 75 वी वर्षगांठ पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को नाथनगर ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव नाथनगर तथा खंड विकास अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ब्लाक पर तिरंगा झंडा फहरा कर तिरंगे को नमन किया।ब्लाक परिषर में शहीद स्मारक प्रतिमा पर धूप पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नाथनगर ब्लाक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है साथ ही हम देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है जो बहुत ही लंबे संघर्षों के बाद लाखों देशभक्तों ने देश की सुरक्षा में अपने प्राणों की कुर्बानी देकर हम देशवासियों को स्वतंत्रता का उपहार दिया है हम भारतवासी स्वतंत्रता पूर्वक अमन चैन से इस देश में आजादी से जी रहे हैं हमें उन शहीदों की कुर्बानी नहीं भूलनी चाहिए जिन्होंने हमें आजादी दिया है आज पूरा देश आजादी का जश्न मनाते हुए झूमते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहा है हमें इस परोपकार को सहेज कर रखना चाहिए।सरकार के महत्वाकांक्षी सोच देश व प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा है देश अमन चैन खुशहाली भाईचारा का संदेश दे रहा है आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर देश में घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है। हम देशवासियों को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हम भारतवासी हैं। जिस देश में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल ,राजगुरु, सुखदेव, टीपू सुल्तान जैसे आदि वीरों ने इस देश में जन्म लिया था, क्रांतिकारी वीरों ने अपने अदम्य साहस के बल पर इस देश को जो योगदान दिया है। यह देश सदा उन वीरों का आभारी रहेगा। नाथनगर अप खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि 15 अगस्त हम देशवासियों के लिए आजादी का दिन है।बड़े त्याग बलिदान के बाद इस देश को आजादी मिला है। लाखों शहीदों ने अपनी जान की परवाह न करके इस देश को आजाद कराया है। हमारे देश का इतिहास बहुत ही ऊंचा है। हम सभी देशवासियों को आपस में मिलजुल कर अमन चैन से जाति मजहब को भूल कर रहना चाहिए।इस मौके पर नाथनगर सहायक विकास आनंद मोहन, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह यादव, गोविंद यादव, सुरेंद्र यादव, ओमवीर यादव ,इंद्रेश यादव, दुर्विजय यादव ,विनय तिवारी, दिलीप गौंड़, रामराज यादव,संदीप शुक्ला, सोहन वर्मा, समाजसेवी राम सिंह यादव, अशोक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

बेनकाब भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button