पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री उ.प्र जयवीर सिंह को जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान दिया गया पत्रक
रिपोर्ट- पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
BBN ब्यूरो चीफ, जौनपुर
बेनकाब भ्रष्टाचार, न्यूज़
जौनपुर –
पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन’ के 319वें दिन माननीय मंत्री पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह को जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान सत्याग्रही यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 10सूत्रीय मांग का पत्रक दिया गया।
सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में गोविन्द कुमार गौरव, जलालुद्दीन अन्सारी, छेदीलाल गुप्ता, विजय प्रकाश मिश्र, विनोद कुमार सिंह, बिहारी लाल यादव, भोलानाथ व अन्य लोग उपस्थित रहे।