अम्बेडकरनगर

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ बेनकाब भ्रष्टाचार अंबेडकर नगर *उपराष्ट्रपति ने मंदिर स्थल का निरीक्षण एवं गर्भग्रह का दर्शन पूजन किया*

Ramakant pandey

रमाकांत पांडे ब्यूरो चीफ
बेनकाब भ्रष्टाचार
अंबेडकर नगर
*उपराष्ट्रपति ने मंदिर स्थल का निरीक्षण एवं गर्भग्रह का दर्शन पूजन किया*
अंबेडकर नगर भारतीय गणराज्य के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने भ्रमण के निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या धाम में प्रेसीडेंसियल ट्रेन से अयोध्या रेलवे स्टेशन पर ठीक निर्धारित समय 11 बजे आगमन हुआ। उपराष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी श्रीमती उषा नायडू एवं परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ रहे।भ्रमण कार्यक्रम के अगले चरण में उपराष्ट्रपति द्वारा श्रीराम लला विराजमान मंदिर परिसर क्षेत्र में चल रहे भव्य निर्माण कार्य, मंदिर स्थल का निरीक्षण एवं गर्भग्रह का दर्शन पूजन किया। भ्रमण कार्यक्रम के उपरांत उप राष्ट्रपति ट्रेन से बनारस की तरफ वापस हुए। रास्ते में पड रहे रेलवे स्टेशन कटेहरी में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

बेनकाब भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button