Breaking News

भाजपा जिला मंत्री (प्रवीण नारायण गुप्ता) ने पार्टी से दिया इस्तीफा, व्यक्ति विशेष को तरजीह देने व इशारों पर कार्य करने का आरोप

रिपोर्टः धीरज कुमार गुप्ता

बिलथरा रोड (बलिया) :बेल्थरारोड विधानसभा में भाजपा में गुटबाजी सतह पर आने लगी है। गुटबाजी के चलते कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। नाराजगी का आलम यह है कि भाजपा के जिला मंत्री (पिछड़ा मोर्चा) प्रवीण नारायण ने स्थानीय विधानसभा में एक व्यक्ति विशेष के इशारों पर पदाधिकारियों का चयन व उन्हें पद मुक्त करने का आरोप लगाते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
चुनाव के ऐन मौके पर बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा जिला मंत्री (पिछड़ा मोर्चा) प्रवीण नारायण ने पार्टी के जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधानसभा में भाजपा एक ऐसे व्यक्ति जो पिछले तीनों चुनाव में सत्ता पार्टी का भागीदार रहा है, के इशारों कार्य कर रही है। यहां तक कि उसी के इशारे पर यहां लोगों को पार्टी में पद दिया व लिया जाता है। बताया कि मुझे जिला संचालन समिति द्वारा कोष प्रमुख का पद दिया गया था। परन्तु बाद में उक्त व्यक्ति के इशारे पर मुझे इस पद से हटाकर मन की बात में रख दिया गया तथा मेरी जगह उसके एक समर्थक जो नगर पंचायत बेल्थरारोड रोड का ठेकेदार भी है उसे कोष प्रमुख बना दिया गया। कहा कि न मै गूंगा हूं, न बहरा हूं जो इसे चुपचाप स्वीकार कर लूं, कार्यकर्ताओं का अपमान मुझे बर्दाश्त नहीं है। अतः मै पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देता हूं।

bblive

Related Articles

Back to top button