खलीलाबाद संत कबीर नगर

प्रदेश सचिव विपिन यादव व शशीकांत पासवान समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष हुए मनोनीत अश्विनी कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ


संतकबीरनगर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर रामकरन निर्मल ने प्रदेश सचिव विपिन यादव को मनोनीत किया है।व शशीकांत पासवान उर्फ सोनू पासवान को समाजवादी लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है संगठन ने समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विपिन यादव व जिला अध्यक्ष शशीकांत पासवान उर्फ सोनू पासवान को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह का माहौल है।आने वाले 2022 के चुनाव में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश पर संत कबीर नगर के समाजसेवी शशिकांत पासवान उर्फ सोनू पासवान को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।प्रदेश सचिव विपिन यादव को मनोनीत किया गया है। सक्रिय कार्यकर्ता व युवा समाजसेवी होने के नाते कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। शशिकांत पासवान उर्फ सोनू पासवान को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पासवान समाज के लोग व पार्टी के पदाधिकारी यो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिकांत पासवान उर्फ सोनू पासवान प्रदेश सचिव विपिन यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दिया है उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी से बखूबी निभाऊंगा इस मौके पर अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष लाल चंद्र दुसाध अतुल पासवान, अखिलेश दुसाध, राजेश दुसाध, पूर्व प्रधान ब्रह्म देव पासवान पूर्व जिला अध्यक्ष महकू प्रसाद पासवान, प्रधान प्रतिनिधि गुरुचन दुसाध आदि लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

बेनकाब भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button