Breaking News

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष ।

JAIDEV Budaun

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर हर्ष ।

संवाददाता
बेनकाब भ्रष्टाचार बदायूं

बदायूं। ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट किया कि ब्राह्मण चेतना परिषद एक अराजनैतिक संगठन है जो लगातार ब्राह्मणों के उत्पीड़न और न्याय के लिए संघर्ष करता रहा है ।ब्राह्मण चेतना परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद के संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल होने के बाद ब्राह्मण समाज के न्याय की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा और अब समाज के स्वाभिमान की रक्षा और मजबूती से की जाएगी।उन्होंने कहा कि
ब्राह्मण चेतना परिषद में प्रत्येक ब्राह्मण बन्धु का स्वागत है जो ब्राह्मण समाज के हित की बात सोचते है। ब्राह्मण चेतना परिषद द्वारा आगामी भविष्य में और जोर शोर से ब्राह्मण समाज के हित के लिए संघर्ष किया जाएगा ।अगर किसी जगह ब्राह्मणों के साथ अन्याय होता है तब ब्राह्मण चेतना परिषद ब्राह्मणों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी।ब्राह्मण चेतना परिषद अतीत में भी भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों द्वारा द्वारा ब्राह्मण समाज हित में किए गए अच्छे कृत्य की तारीफ भी करता रहा है। अंत में ब्राह्मण चेतना परिषद के तमाम पदाधिकारियों ने संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई।ब्राह्मण चेतना परिषद जिला बदायूं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन ये तय नहीं करता कि ब्राह्मण समाज किस पार्टी को वोट दे या ना दे ये बात समाज के लोगो पर निर्भर करती है। संगठन समाज के साथ हो रहे। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाएगा। कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय समेत तमाम पदाधिकारी ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला महासचिव अमन मयंक शर्मा , संजीव कुमार तिवारी ,विनीत पांडेय , प्रशांत मिश्रा , बंटू मिश्रा , स्पर्श उपाध्याय , सत्येन्द्र मिश्रा , सार्थक द्विवेदी , नितिन शर्मा , समीक्षा शर्मा, मनोज मिश्रा , विनोद शर्मा ,मुनेंद्र शर्मा,रितेश उपाध्याय,पीयूष शर्मा,आदि लोग मौजूद रहे।

बेनकाब भ्रष्टाचार

Related Articles

Back to top button