लखीमपुर खीरी

बाढ़ के समय पूर्व सूचना तंत्र हुआ सक्रिय

संवाददाता-राजीव कुमार

बाढ़ के समय पूर्व सूचना तंत्र हुआ सक्रिय
संवाददाता-राजीव कुमार
पलिया कला

जी.डी. एस एवं ऑक्सफेम इंडिया द्वारा क्रियान्वित ट्रोसा परियोजना के अंतर्गत शारदा नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित ग्रामो के प्रमुख व्यक्तियों का चयन कर शारदा नदी बाढ़ क्षेत्र में पूर्व सूचना तंत्र का गठन किया गया है सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ का समय 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है क्योकि इस समय मे वर्षा अत्यधिक होती है जिससे बाढ़ आने का खतरा बना रहता है इस समय मे पूर्व सूचना तंत्र के सदस्य अपने कार्यो के प्रति सक्रिय हो गए हैं बनबसा बैराज से शारदा नदी जल स्तर की जानकारी रोजाना प्रत्येक 3 घंटे में प्राप्त कर बनबसा, पीलीभीत, पलिया,निघासन, धौराहरा, ईशानगर, महसी के शारदा नदी के किनारे बसे ग्रामीण तक नियमित रूप से साझा किया जाएगा जिससे बाढ़ आने से पूर्व सभी ग्रामीणों तक सूचना आसानी से पहुँच सके और बाढ़ के समय होने वाली जान माल की क्षति को कम किया जा सके। बाढ़ पूर्व सूचना
प्रसारित करने के 4 मुख्य माध्यम है जैसे-1- जी.डी. एस संस्था पलिया के द्वारा डब्लू.जी.कैन जोकि एक ऑनलाइन पोर्टल है जिसके माध्यम से एक ही साथ मे ग्रामीणों तक आसानी से सूचना भेजी जा सके।
2- व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से
3-फ़ोन के माध्यम से
4- किसी व्यक्ति से उपरोक्तानुसार संपर्क नही हो पा रहा है तब इस स्थित में रिले दौड़ की जाएगी।।

bblive

Related Articles

Back to top button