देवरिया-14 फरवरी। शहीद विजय कुमार मौर्य की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर
देवरिया-14 फरवरी। शहीद विजय कुमार मौर्य की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर
देवरिया-14 फरवरी। शहीद विजय कुमार मौर्य की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर ग्राम छपिया जयदेव में शहीद की आदम कद प्रतिमा का अनावरण उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी ने अपनी पुत्री आराध्या के साथ पूजन अर्चन व मंत्रोच्चार के बीच किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित की। इस अवसर पर सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, जिलाधिकारी अमित किशोर एवं पुलिस अधीक्षक डा0श्रीपति मिश्र ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। भटनी से शहीद के ग्राम छपिया जयदेव तक प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। ग्राम छपियां जयदेव में जिला पंचायत द्वारा निर्मित ‘‘शहीद विजय कुमार मौर्य द्वार’’ का लोकार्पण उनकी पत्नी श्रीमती विजय लक्ष्मी व सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने किया।
जिलाधिकारी श्री किशोर ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन श्री मौर्य देश के लिये शहीद हुए। उनकी स्थापित यह प्रतिमा युवाओं को प्रेरणा देगी। उन्होने युवाओं से कहा कि जब भी वे यहां आये तो प्रतिमा से ऊर्जा ले कि कैसे देश के लिये त्याग किया जा सकता है। उन्होने कहा कि देशभक्ति सबसे बडी भक्ति है। श्री मौर्य अपनी शहादत से गांव, क्षेत्र व परिवार का मान बढाया। शहीद के गांव, परिवार की हर समस्या का समाधान कराया जायेगा। उन्होने कहा कि यह गांव मुख्यमंत्री समग्र आदर्श ग्राम में भी चयनित है। हम सभी को इस परिवार का सम्मान व सहयोग करना चाहिये। उन्होने 350 मीटर लम्बी सडक का निर्माण कराये जाने तथा प्राथमिक विद्यालय का नाम शहीद श्री मौर्य के नाम से रखे जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री मिश्र ने कहा कि शहीद श्री मौर्य राष्ट्र के प्रति अपना सब कुछ न्यौछावर कर राष्ट्र के कर्तव्य पद पर चढ गये। अमर शहीदों के प्रति पूरा राष्ट्र कृतज्ञ है। आसमान में तारे बहुत होते है, पर चन्द्रमा ही प्रकाशित होता है, उसी चन्द्र स्वरुप शहीद श्री मौर्य के प्रति हम सभी श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उन्होने कहा कि सभी नागरिको का दायित्व है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिये कार्य करें और यदि देश के लिये यदि जान की बाजी भी लगानी पडे तो उससे बाज न आये तथा अपने त्याग देशभक्ति से देश का सम्मान बढाने में योगदान दें। उन्होने कहा कि इस माटी में ऐसा लाल पैदा हुआ जो पूरे क्षेत्र व राष्ट्र को गौरवान्वित किया। हम सभी को ऐसे वीर सपूत पर गर्व है।
इस अवसर पर रामपुर कारखाना विधायक के प्रतिनिधि श्री संजीव शुक्ला ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। ‘‘करो शहीदों की पूजा तो हिन्दुस्तान बदलेगा’’ को दोहराते हुए कहा कि हमे शहीदों के सम्मान में आगे बढ-चढ कर कार्य करना चाहियें। उपस्थित सभी जनो के द्वारा राष्ट्रगान किया गया। संचालन राम अवतार कुशवाहा द्वारा किया गया।
आयोजन के इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सलेमपुर संजीव कुमार यादव, शुभलाल मौर्य, रामायण मौर्य, गिरधारी तिवारी, शैलेन्द्र मिश्रा, रमेश वर्मा, नागेन्द्र तिवारी, सुबोध तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी भटनी, अशोक कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबुद्धजन, ग्रामवासी गण व परिवारीजन आदि के द्वारा शहीद श्री मौर्य की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन चढाया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट-हेमन्त कुशवाहा













