लखीमपुर खीरी

एक बार फिर दुधवा पर्यटन बंद होने के आसार…

संवाददाता- रिजवान अली

दुधवा पर्यटन पर छाए संकट के बादल एक बार पुनः निरंतर वर्षा के चलते पर्यटन बंद होने के आसार। बताते चलें कि पीडब्ल्यूडी सड़क छोड़ कर दुधवा के समस्त आन्तरिक मार्ग कच्चे हैं जिनके अधिक वर्षा होने के कारण खराब होने की पूरी संभावना बनी रहती है। मार्ग खराब हो जाने से वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु पेट्रोलिंग एवं गश्त की समीक्षा प्रभावित हो सकती है। यहाँ यह विचार करना आवश्यक है कि वन एवं वन्य जीव सलामत हैं, तभी पर्यटन संभव है। दूसरे मार्ग खराब होने के चलते कच्चे रास्तों पर वाहन फंसने की संभावनाएं बनी रहती हैं, जो पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टि से किंचित मात्र सही नहीं। पार्क प्रशासन किसी भी दशा में पर्यटकों को रिश्क में नहीं डाल सकता। यही कारण है कि वर्षा के चलते इस पर्यटन सत्र के डेढ़ माहों के अल्प काल में अब तक दुधवा पर्यटन दो बार बंद किया जा चुका है। पुनः एक बार फिर हो रही वर्षा के कारण दुधवा पर्यटन बंद होने के आसार हैं। परन्तु इसके बावजूद भी विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष तुलनात्मक रूप से पर्यटकों एवं पर्यटकों से प्राप्त हुए राजस्व में वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button
Benakab Bhrastachar