Breaking Newsबहराइच

तेजवापुर के श्री जूठन सिंह कुशवाहा इंटर कालेज में स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण करते प्रधानाचार्य

जंयती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी

फोटो:- तेजवापुर के श्री जूठन सिंह कुशवाहा इंटर कालेज में स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण करते प्रधानाचार्य

जंयती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी

महसी(बहराइच)। स्वतंत्रता सेनानी जूठन सिंह कुशवाहा की जयंती समारोह विकास खंड तेजवापुर के अन्तर्गत हाथी चक गांव स्थित श्री जूठन सिंह कुशवाहा इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रबंधक राजेश सिंह कुशवाहा ने जूठन सिंह कुशवाहा को स्वतंत्रता संग्राम का महान योद्धा बताते हुए कहा कि जूठन सिंह कुशवाहा जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि 1930 में वाराणसी स्थित भारत माता मंदिर में सुभाष चंद्र बोस के द्वारा दिए गए भाषण से से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया।इस दौरान वह तीन बार जेल भी गये।उनके नेतृत्व में आजादी के दीवानों ने अंग्रेजों के समक्ष देशवासी की एकता का एहसास कराया। सुरेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जूठन सिंह कुशवाहा का आदर्श युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके पदचिन्हों पर चलकर लोकतंत्र को और मजबूती प्रदान किया जा सकता है। समारोह में प्रधानाचार्य सुरेश सिंह कुशवाहा, हरिकेश सिंह, सुभाष मौर्य,रामकमल दीक्षित, वीरेंद्र अवस्थी,प्रदीप सिंह ,रामचरन भाष्कर,मनोज मिश्रा,अंकिता मौर्या,ज्योति मौर्य अंशू त्रिवेदी सहित अन्य ने हिस्सा लिया।

)

Related Articles

Back to top button
Benakab Bhrastachar