सिंगाही खीरी। क्षेत्र शितलापुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ ग्रामीणों ने पराली नहीं जलाने की शपथ ली। इस दौरान प्रधान ने ग्रामीणों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
राज्य सरकार के निर्देश के बाद पराली (फसल अवशेष) जलाने से रोकने के लिए ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश वर्मा ने किसानों को शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ में फसल कटाई के बाद फसल अवशेष को खेतों में न जलाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। सर्वेश वर्मा ने कहा कि इस बार कोई भी किसान पराली नहीं जलाएगा। अब किसान पराली जलाने की बजाए बेचने का प्रयास करें। इससे किसान को कुछ आय हो जाती है, वहीं पराली खेत नहीं जलानी पड़ती। इसके अवश्य ही सकारात्मक परिणाम आएंगे। किसान इस अभियान से जुड़ते हुए जागरूक होकर पर्यावरण व जमीन दोनों को बचाने का काम करेंगे। पराली जलाने से पर्यावण प्रदूषित होता है। जिससे सांस लेने में परेशानी व अन्य बीमारियां होने का खतरा रहता है। वहीं जमीन की उर्वरा शक्ति खत्म होती है। इस दौरान लोगों को पराली जलाने की बजाय प्रबंधन के तरीके के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस दौरान बनवारी लाल, रामगोपाल, पप्पी, संजय वर्मा, रमेश वर्मा, अनुज वर्मा, ओमकार, रत्तीराम आदि लोग मौजूद रहे।













