गोण्डा :- सुधर जाएं प्रधान व कोटेदार वरना जायेंगे जेल- सांसद कीर्तिवर्धन गोण्डा
रिपोर्ट : - बी०एल०कसौधन (ब्यूरो चीफ गोण्डा )
*सुधर जाएं प्रधान व कोटेदार वरना जायेंगे जेल- सांसद कीर्तिवर्धन गोण्डा*
गोण्डा जनपद में विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने मे लापरवाही करने वाले ग्राम प्रधान व गरीबों के हिस्से का राशन डकार रहे कोटेदारों को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के ग्राम प्रधान व कोटेदार सुधर जाएं वरना उन्हे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। रविवार को मुजेहना ब्लाक कार्यालय के सरयू सभागार मे आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मे पहुंचे सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं में अड़ंगा लगाने वाले कोई भी हों उन्हे बख्शा नहीं जाएगा।
लोकसभा चुनाव के बाद मेहनौन विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ़ राजा भइया ने अपनी जीत के कार्यकर्ता की जीत बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि पार्टी ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। भाजपा सांसद ने पार्टी के बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि कार्यकर्ता के मान सम्मान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। भाजपा सांसद व विधायक ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश नरायण तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूराम यादव,बृजबिहारी शुक्ल, मुजेहना ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह,मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व रमाशंकर मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष संदीप पांडेय,विनोद कुमार ओझा, गौरव सिंह,संदीप मिश्रा, मलखान सिंह, मनीष सिंह, दद्दन शुक्ला,अमितेश सिंह, विनोद कुमार सिंह,लखपत शुक्ला, नानमुन्ना तिवारी, झिन्नू सिंह,ओमप्रकाश शुक्ल खौदी,मंहगी नेता समेत अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट -बी०ल०कसौधन
(ब्यूरो चीफ गोण्डा )













