uatrpradesh

गोण्डा जनपद मे दो अलग अलग महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर लगाया दुष्कर्म का आरोप*

गोण्डा जनपद मे दो अलग अलग महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर

*गोण्डा जनपद मे दो अलग अलग महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर लगाया दुष्कर्म का आरोप*

गोण्डा जनपद के कर्नलगंज मे दो महिलाओं से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो अलग अलग महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि रविवार की सुबह करीब 8बजे वह दोनों अपने खेत मे पशुओं के चारा काटने खेत मे गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ आपराधिक किस्म के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। और जमीन में पटक कर बदनीयती से उनका कपड़ा फाड़ दिया। और अश्लील हरकत करने लगे। महिलाओ के हल्ला गुहार पर परिवार के व गांव के लोग दौड़े, जिन्हें आता देखकर अपराधी महिलाओं की पिटाई करके यह धमकी देते हुए फरार हो गये। तथा धमकी दी कि यदि किसी से घटना के बारे में बताया तो जान से मार दूंगा। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Benakab Bhrastachar