आगरा

आगरा: 550वी गुरुनानक प्रकाश यात्रा 21 जुलाई को पहुँचेगी ताजनगरी

कर्नाटक महाराष्ट्र मध्य प्रदेश उत्तराखंड यूपी आंध्र प्रदेश हरियाणा पंजाब केरल राजस्थान गुजरात सभी प्रांतों में होकर यात्रा का समापन 105 दिन बाद यानी 15 अगस्त को होगा।

आगरा: भारत का पंजा साहिब गुरद्वारा श्री गुरु नानकदेव जी की चरण शोभा प्राप्त नगरी “नानक झीरा” साहिब बिदर कर्नाटक साहब से आगामी दो जून से गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य यात्रा में निकलने वाले नगर कीर्तन का रूट तय करने ‘बिदर’ से प्रोफेसर बलबीर सिंह, स.बलवंत सिंह (स्टेट सेकेट्री) अपने सहयोगियों रंजीत सिंह,राहुल सिंह,विक्की सिंह के साथ आगरा पहुंचे। सबसे पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल में मत्था टेकने के बाद संत बाबा प्रीतम सिंह जी ( जो आज आगरा नही थे) के आदेश पर टीटू सिंह जी,गुरनाम सिंह,हरबंस सिंह जी के द्वारा गुरु का सरोपा देकर सम्मान किया। 550वे गुरु नानक प्रकाश यात्रा 21 जुलाई को आगरा पहुचेगी। यात्रा आगरा विश्राम के बाद 22 जुलाई को भ्रमण करते दूसरे पड़ाव को रवाना होगी। यात्रा में संगतो के दर्शन के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी कि हस्त लिखित स्वरूप के दर्शन संगतो को होंगे। पालकी साहिब के साथ पंज प्यारे चलेंगे। नगर कीर्तन के रूप में इस विशेष अवसर पर गुरु नानक जी के नाम के चांदी के सिक्के भी वितरित होंगे। यात्रा का विश्राम ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा गुरु का ताल पर होगा। 550वी गुरु नानक प्रकाश यात्रा पूरे देश में सभी राज्य,जिलों में होते हुए आगरा पहुंचेगी। कर्नाटक महाराष्ट्र मध्य प्रदेश उत्तराखंड यूपी आंध्र प्रदेश हरियाणा पंजाब केरल राजस्थान गुजरात सभी प्रांतों में होकर यात्रा का समापन 105 दिन बाद यानी 15 अगस्त को होगा। सारी व्यवस्था की चर्चा की गई।उसके उपरांत सदर स्थित गुरसिख वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उनका फूलमाला पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जून में प्रस्तावित नगर कीर्तन के जबरदस्त स्वागत की तैयारी की चर्चा की गई। संस्था द्वारा करतारपुर साहब कॉरिडोर के संबंध में किये गए प्रयासों की कॉरेस्पोंडेंस प्रदान की गई।


इस दौरान रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, दलजीत छाबड़ा, बंटी ओबेरॉय सहित कई मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Benakab Bhrastachar